Tuesday, 3 January 2012

stop the population....

                                जनसँख्या पर  नियंत्रण जरुरी ...                                                                                 
 आज भारत की जनसँख्या का आकड़ा 120 करोड़ को भी पार कर चूका है | विश्व में हमारी गिनती जनसँख्या के मामले में दुसरे स्थान पर होती है |
 ये कयास लगाए जा रहा है की वो दिन दूर नहीं जब हम इस दौड़ में चीन को भी पीछे छोड़ने वाले है | सरकार हर वर्ष देश की जनता के सामने ये विनती करती है की, देश की जनता जनसँख्या को रोकने में मदद करे लेकिन सरकार की सारी कोशिशे नाकाम साबित हो जाती है जब वे जनगणना  के माध्यम से आंकड़े जुटाने लोगो के दरवाजे पर पहुचती है | परिवार नियोजन से लेकर न जाने कितने ही कर्योक्रमो को सरकार हरी झंडी दिखाती है  ताकि देश की जनता जागरूक हो परन्तु हर बार सरकार को आंकड़े चौका देते है | वास्तव में कही न कही नागरिको को अब समझना चहिये की आज  जिन गंभीर समस्यों से देश आज डट कर सामना कर रहा है उनकी मुख्य वजह जनसँख्या ही है चाहे वो गरीबी हो या फिर बेरोजगारी इंसान के विकास में भी सबसे बड़ा रोड़ा है | अब वक़्त आ गया है की भारत का प्रत्येक नागरिक इस समस्या को गभीरता से ले और परिवार नियोजन से सम्बंधित सभी जानकारिया हासिल कर इस पर लगाम लगाए |

No comments:

Post a Comment