भोग से पहले योग..
भारत आज वैश्विक स्तर पे भी अपनी कामयाबी का परचम लहरा चूका है | लेकिन खाने पीने के मामले में भी ये मुल्क किसी से पीछे नहीं रहा है | लेकिन पिछले वर्ष हुए कुछ सर्वे हमारे खाने पीने की गलत आदत को साफ़ दर्शाते है | मुल्क की राजधानी का अगर जिक्र करे तो आकड़े सब कुछ बयान कर देते है आलम यह है की यहाँ हर तीसरा सक्ष ज्यादा खाने की आदत से बिमारी की गिरफ्त में आ रहा है | आकड़े बताते है की हमारे मुल्क में ज्यादा खाना खाने से मरने वालो की संख्या दिन प्रतिदिन बड़ रही है | मधुमय रोग के पनपने का सबसे बड़ा कारण भी इसी में छिपा हुआ है |अमेरिका के राष्टपति ने कुछ वर्ष पूर्व कहा था की भारतीय खाने में ही सिर्फ ज्यादा ध्यान देते है | अगर हमे इन बढती बीमारियों से छुटकारा पाना है तो हमे अपने दिनचर्या में योग भी शामिल करना होगा | योग की शक्ति में लम्बी आयु का रहस्य छुपा है | निरोग बनाये रखने की ये सुलभ और सस्ती कुंजी है |
No comments:
Post a Comment